पति ने कराई पत्नी की प्रेमी से शादी! मामले में आया ट्विस्ट, बोला- ऐसा करने के लिए मजबूर था मैं

जमुई: बिहार के जमुई में रील लाइफ की ‘हम दिल दे चुके सनम’ वाली कहानी दिखाई दी थी, जहां एक पनि ने ही अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी थी। लेकिन ऐसा कराने का दावा करने वाला पति अब पलट गया है। पति विकास का कहना है कि उसकी पत्नी के प्रेमी के परिवारवालों ने उसकी पत्नी की मांग में प्रेमी से जबरन सिंदूर भरवाया था। उसके बाद वीडियो वायरल कर दिया, उसे साथ में खड़ा होने के लिए मजबूर किया गया।

 



विकास का आरोप है कि खड़ा नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, उसे हथियार के बल पर बुलाया गया था। पीड़ित विकास ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची। उसके बाद उसे हथियार के बल पर घर से बाहर बुलाया गया। जबरन ये कहलवाया गया कि मैं मर्जी से शादी करने दे रहा हूं। विकास ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से नहीं करवाई है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

उसकी पत्नी शिवानी का प्रेमी सचिन के साथ पहले से रिश्ता रहा है, इन दोनों ने मिलकर ये साजिश रची और वीडियो वायरल करवाया। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद विकास का बेंगलुरु में काम करना मुश्किल हो गया है। विकास ने जबरन वीडियो बनाकर वायरल कराने का आरोप लगाया है, विकास अगले दो दिनों के अंदर अपने गांव बलथर पहुंच जाएगा। विकास के परिजन सचिन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने की सोच रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

बता दें कि एक दिन पहले विकास कुमार नाम के युवक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी सचिन से करवाई है, वो भी अपनी मर्जी से। वीडियो वायरल होने और खबर मीडिया में आने के बाद विकास ने अपनी सफाई देते हुए बेंगलुरु से परिजनों को फोन किया और इस बात का खंडन करने को कहा है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!