IND vs SA : रोहित शर्मा के साथ तनातनी की बात पर छलका विराट कोहली का दर्द, भरे मन से कही ये बात

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) टेस्ट और वन डे सीरीज खेलने से पहले ही भारतीय क्रिकेट में उठापटक चल रही है. BCCI के एक फैसले से भूचाल मचा है. इसी बीच Team India के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने नये वन डे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ा बयान दिया है.



वनडे की कप्तानी से हटाये जाने के बाद Virat Kohli पहली बार मीडिया के सामने आये और कई सवालों का जवाब दिया. Virat Kohli ने कहा कि उनके बारे में जो खबरें फैलाई जा रही हैं वो गलत हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा कि जब टेस्ट टीम का चयन हुआ, उसके बाद सेलेक्टर्स ने वनडे की कप्तानी से हटाने की जानकारी दी. जिसके बाद कोई बात नहीं हुई थी.

इसे भी पढ़े -  15 साल की बल्‍लेबाज ने रचा इतिहास, T20I डेब्‍यू में तूफानी शतक जड़कर सभी को हैरान किया

विराट कोहली ने साफ किया कि जब वो टी-20 कप्तानी छोड़ी, तो BCCI को बताया था कि वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना चाहते हैं लेकिन सेलेक्टर्स ने बाद में अपने तरीके से फैसला लिया और टी20 की कप्तानी छोड़ने से किसी ने नहीं रोका जिस पर गांगुली का लगातार बयान आ रहा था.

इसे भी पढ़े -  IPL के इतिहास में डॉट गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में पहले स्थान पर किसका नाम?

वहीं, वन डे टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ उनकी तनातनी की खबरों पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने हैरानी जताई. कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

‘मेरे और रोहित के बीच में कुछ नहीं है. मैं ढाई साल से यही बोल रहा हूं. मैं थक चुका हूं बोल-बोल के. मैं जो भी चाहूंगा या करूंगा वो टीम को नीचे करने के लिए नहीं होगा. मेरे और रोहित के बीच कोई प्रॉब्लम नहीं है.’

error: Content is protected !!