Indian Idol के कंटेस्टेंट Arunita Kanjilal और Pawandeep Rajan ने कर ली शादी, जानें क्या है तस्वीर की पूरी सच्चाई

मुंबई: इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट रहे सिंगर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली हो। हालांकि, इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है। बता दें कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के ब्रेकअप की खबरों के बाद इनके फैंस बेहद दुखी थे। हो सकता है उन्हीं में से किसी ने उनकी तस्वीरों को एडिट करते हुए ये काम किया है।



अरुणिता-पवनदीप को साथ देखना चाहते हैं फैंस
पिछले हफ्ते ही यह खबर आई थी कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का ब्रेकअप हो चुका है। इस खबर से इनके फैंस काफी निराश हैं। जब से पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के ब्रेकअप की खबर सामने आई है तभी से इनके फैंस सोशल मीडिया पर बोल रहे हैं कि वो इन्हें साथ में देखना चाहते हैं। बता दें कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो इनके किसी फैन ने ही एडिट करके बनाई हैं। हालांकि, इन तस्वीरों पर अभी तक पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

पवनदीप विनर तो अरुणिता रहीं फर्स्ट रनरअप :

बता दें कि इंडियन आइडल 12 की मशहूर कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल कोलकाता की रहने वाली हैं। वो जी बांग्ला टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैम्प 2013 की विनर भी रह चुकी हैं। पूरे शो के दौरान अरुणिता के साथ उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन का नाम जोड़ा जाता रहा। पवनदीप राजन जहां सीजन 12 के विनर बने वहीं अरुणिता कांजीलाल फर्स्ट रनरअप रहीं। जीत के बाद पवनदीप ने एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए कहा- मैं बहुत अच्छा फील नहीं कर रहा हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि इस ट्राफी के सभी हकदार थे। सभी ने अपनी तरफ से बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

इसे भी पढ़े -  Tata Motors की कारों को खरीदना भी होगा महंगा, कब से बढ़ जाएगी कीमत

error: Content is protected !!