कांच के महल की तरह है ईशा अंबानी का गुलीटा हाउस, कितनी कीमत है… जानिए…

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के पास बेहिसाब दौलत है। यही वजह है कि उनके पास भारत का सबसे महंगा और लग्जरी सुविधाओं से भरा हुआ घर एंटीलिया है। इस घर के बारे में आप पहले भी कई आर्टिकल्स में पढ़ चुके होंगे, लेकिन आज हम आपको मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (isha ambani) के घर गुलीटा (Gulita) के बारे में बताने जा रहे हैं।



ईशा का यह घर उन्हें उनके ससुर यानि पति आनंद पिरामल (anand piramal) के पिता ने गिफ्ट में दिया है। ईशा का यह घर विलासिता में आने पिता मुकेश अंबानी के घर से कम नहीं है। इसमें कई सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। सूत्रों की माने तो इस घर की कीमत पूरे 450 करोड़ रुपए है।

ईशा का यह बांग्ला 50 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। यह एक सी फेसिंग घर है। मतलब खिड़की से ही आपको समुद्र का नजारा दिख जाता है। दरअसल, यह घर पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर का था। 2012 में पीरामल ग्रुप ने इसे 450 करोड़ रुपए में खरीद लिया था। इस घर में टोटल 5 मंजिले बनी हुई है। इसमें 3 बेसमेंट, 2 पार्किंग और सर्विस फैसिलिटी है।
ईशा के बंगले के ग्राउंड फ्लोर में एक आकर्षक एंट्रेंस लॉबी भी है। ऊपर की मंजिलों में लिविंग रूम, मंदिर और डाइनिंग हॉल बने हैं। इसमें ट्रिपल हाइट मल्टीपर्पज रूम और बेडरूम-सर्क्युलर स्टडी रूम भी मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त आपको गुलीटा में लाउंज एरिया, ड्रेसिंग रूम और सर्वेंट क्वार्टर भी मिल जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Gold-Silver Prices: सोने-चांदी के दाम घटे! अमेरिका में चढ़ा पर भारत में सस्ता हो गया गोल्ड-सिल्वर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

इस बंगले के अंदर कांच का भी खूब काम किया गया है। इसी से इसकी सुंदरता में चार चांद लगता है। इस बंगले को लंदन की इंजीनियरिंग फर्म ने डिजाइन किया है। वहीं इसे रेडी करने में इंजीनियर एकारस्ले ओकालेगन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

इस बंगले के स्ट्रक्चर स्टील से बनाए गए हैं। इन्हें बनाने के लिए 3डी मॉडलिंग टूल का उपयोग किया गया है।

ईशा के गुलीटा बंगले की तुलना उनके पिता मुकेश अंबानी के एंटीलिया से करें तो दोनों में काफी अंतर देखने को मिल जाएगा।

एंटीलिया में 27 मंजिलें हैं तो गुलीटा सिर्फ पांच मंजिला ही है। गुलीटा 50 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है जबकि मुकेश अंबानी का एंटीलिया 4 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। एक तरह से ईशा का गुलीटा पिता के एंटीलिया से लगभग 8 गुना छोटा है।

वैसे आप लोगों को ईशा अंबानी का यह घर कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या आप ने कभी ऐसे आलीशान घर में रहने का सपना देखा है ?

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने आदेश जारी किया, देखिए सूची, किन्हें, कहां पोस्टिंग मिली...

Leave a Reply

error: Content is protected !!