एक ही दिन में 900 कर्मचारियों को किया गया कंपनी से बाहर, जानिए क्‍या था कारण…

नई दिल्‍ली. अमेरिका स्थित Mortgage provider कंपनी बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशाल गर्ग ने जूम कॉल (Zoom Call) पर अपने लगभग 900 कर्मचारियों को निकाल दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को हुई वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग में, गर्ग को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर आप इस कॉल पर हैं, तो आप उस समूह का हिस्सा हैं, जिसे बंद किया जा रहा है। यहां आपका रोजगार प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया गया है। इसी पल से”

 



HR करेगा निकाले गए कर्मचारियों को Email
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने बेनिफिट्स का ब्‍योरा देने वाले HR के ईमेल की उम्मीद कर सकते हैं। गर्ग ने कथित तौर पर इस छंटनी के पीछे बाजार की दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता (efficiency, performance and productivity) को कारण बताया। गर्ग ने कॉल पर कहा कि यह मेरे करियर में दूसरी बार है, जब मैं ऐसा कर रहा हूं और मैं यह नहीं करना चाहता। पिछली बार जब मैंने ऐसा किया था, तो मैं रोया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

कम वर्कफोर्स में काम चलाएगी कंपनी –
बाद में, सीएनएन को दिए एक बयान में, कंपनी के सीएफओ केविन रयान ने कहा कि विशेष रूप से साल के इस समय छंटनी करना गलत है। हालांकि, बैलेंस शीट और कम वर्कफोर्स ने हमें ऐसा करने के लिए मजबूर किया है। रिपोर्टों से पता चलता है कि जिन लोगों को निकाल दिया गया, उनमें diversity, equity and inclusion recruiting team शामिल थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

COVID-19 महामारी के कारण कई लोगों ने रोजगार खो दिया है, जो एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे पहले से ही स्वास्थ्य संकट के कारण वित्तीय संकट में हैं। ऐसे समय में नौकरी छूटना ही समस्या को और बढ़ा देगा। मॉर्गेज लेंडर बेटर डॉट कॉम मकान मालिकों को होम लोन समेत विभिन्न प्रकार की सेवाएं देती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्ग ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के पीछे बाजार की दक्षता, प्रदर्शन और उत्पादकता को कारण बताया।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!