जेठालाल की बेटी शादी में सफेद बालों पर हुईं थीं ट्रोल, अब पिता ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल यानि दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी ने हाल में ही सात फेरे लिए हैं। इस दौरान टीवी के बड़े बड़े सितारे इस बिगफैट वेडिंग में शामिल हुए। पर जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थे नियती के सफेद बाल। हेडलाइन में उनके ब्राइडल लुक ने सुर्खियां बटोरीं।



नियती सफेद बालों में बनी दुल्हन
जहां दुल्हन अफनी शादी के दिन 16 सिंगार करती हैं अपने सारे ऐब छुपाने की पूरी कोशिश करती है। कई महीनों से इसी जुगत में लगी रहती है कि वो अपने इस स्पेशल डे पर खूबसूरत दिखे वहीं नियती ने बालों को कलर करने से परहेज किया और सफेद बालों में ही दुल्हन बनीं। इस मुद्दे पर अब दिलीप जोशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और लोगों के सामने अपनी राय रखी।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

जेठालाल ने दिया जवाब
टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने बताया कि, ‘उसके सफेद बालों को उसकी शादी में रखना हमारे लिए कभी कोई मुद्दा नहीं था। हमने सोचा भी नहीं था कि लोग इस तरह की प्रतिक्रिया देंगे। हमारे घर में यह कभी चर्चा का विषय नहीं रहा। जो जैसा है वो वैसा ही ठीक है। सभी ने इस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उसने दूसरों को प्रेरित किया है। मुझे लगता है कि हमें ऐसा ही होना चाहिए, हम मास्क पहनने के बजाय खुद को वैसे ही पेश करते हैं जैसे हम हैं।’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

लो प्रोफाइल रहती हैं नियति
जोशी की बेटी नियति हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती है और जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी तो यह उनके लिए एक झटका बनकर आया। जोशी कहते हैं, ‘शुरू में, जब लोग उसके बारे में बात करने लगे, तो वह चौंक गई क्योंकि वह लो प्रोफाइल रखना पसंद करती थी। लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसी चीज है जिसे हम नियंत्रित नहीं कर सकते। वैसे भी, यह एक सकारात्मक बात थी और, हम इसके साथ ठीक थे। अगर यह कुछ ऐसा है जिसने लोगों को प्रेरित किया है, तो यह बहुत अच्छा है।’

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

error: Content is protected !!