Jio Happy New Year Offer : jio यूजर्स को तोहफा.. अब पाएं इस प्लान में 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी… डिटेल में पढ़िए…

नई दिल्ली. Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपने 336 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान के साथ अब 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, लेकिन ये Jio New Year Offer का हिस्सा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये Jio Offer लिमिटेड पीरियड ऑफर है और कब तक ये ऑफर लाइव रहेगा और इस प्लान की कीमत और बेनिफिट्स क्या हैं, आइए आपको हर बात की डीटेल में जानकारी देते हैं।

 



इस Jio Plan की कीमत 2545 रुपये है और ये प्लान अब यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी के बजाय 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैधता देगा यानी पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी अब इस प्लान के साथ दी जा रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

कब तक लाइव है Jio New Year Offer?
अब आपके जे़हन में आ रहा होगा कि आखिर ये ऑफर कब तक लाइव रहेगा तो बता दें कि अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस प्लान को 2 जनवरी 2022 तक रीचार्ज करा लें क्योंकि ये ऑफर 2 जनवरी तक ही लाइव रहेगा। एक्स्ट्रा वैधता के अलावा इस प्लान में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

अगर दूसरी कंपनियों की तुलना में देखा जाए तो अतिरिक्त वैलिडिटी की वजह से अब Reliance Jio का ये प्लान बहुत ही फायदेमंद हो गया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करने वाले 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा प्लान की कीमतें बहुत ज्यादा हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

इस प्लान के साथ यूजर्स को हर रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। रिलांयस जियो ने इस बात की भी जानकारी दी है कि 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी जनवरी 2022 में ही यूजर्स को क्रेडिट कर दिए जाएंगे

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!