करन अर्जुन की मां राखी गुलजार जी रही है गुमनामिकी जिंदगी, बॉलीवुड से दूर होकर इस तरह जी रही जिंदगी…

बॉलीवुड में 70 के दशक में अपने एक्टिंग और खूबसूरती के जरिए बॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस राखी गुलजार आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है. वर्तमान में 74 साल की राखी गुलजार ने बॉलीवुड में हर बड़े- छोटे स्टार के साथ काम किया हुआ है. हम आपको बता दें कि राखी गुलजार और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था.

 



गौरतलब है कि राखी गुलजार बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं जिन्होंने फिल्मों में हीरोइन से लेकर मां तक के किरदारों को निभाया है. एक्टिंग के लिए इन्हें नेशनल अवार्ड से लेकर पद्मश्री पुरस्कारों तक सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन उम्र की आज इस अवस्था में वह लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहना पसंद करते हैं और अपना जीवन बेहद सादगी से व्यतीत करना उन्हें अच्छा लगता है.

हम आपको बता दें कि राखी का जन्म साल 1947 में बंगाल के राणाघाट में हुआ था. और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदमा मात्र 20 वर्ष की आयु में रखा था. आपको बता दें कि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म जीवन मृत्यु थी और इसी फिल्म से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. इसके बाद राखी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी और एक से बढ़कर एक किरदार अदा किए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

हम आपको बता दें कि राखी ने साल 1973 में गुलजार के साथ शादी रचा ली थी. हम आपको बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही है राखी और गुलजार के बीच में कुछ अनबन होने लगी और 1 साल बाद वह दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि गुलजार साहब को राखी का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था. इसी कारणवश इन दोनों के बीच में झगड़े होते रहते थे. ध्यान देने योग्य बात यह है कि एक दूसरे से 47 साल तक अलग होने के बावजूद इन्होंने कभी तलाक नहीं लिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

गौरतलब है कि राखी की बेटी मेघना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘अच्छा ही हुआ दोनों अलग हो गए क्योंकि मतभेद होने के बावजूद साथ रहने से अच्छा है सुकून के साथ अलग-अलग रहे. उन्होंने अपने एकाकीपन को काम से भर लिया है.

हम आपको बताते चलें कि अपने फार्म हाउस पर अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं जो कि मुंबई से ही कुछ दूरी पर है यहां पर प्रकृति के बीच में रहती है और खेती बाड़ी का काम करती है और अपने फार्महाउस पर ही कई तरह की सब्जियां भी आती है.

एक इंटरव्यू के दौरान जब राखी से मुंबई में ना रहने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुंबई में अत्याधिक शोर है जिससे उन्हें अब परेशानी होती है. यही कारण है कि वह अपने फार्म हाउस पर रहना पसंद करती हैं. हम आपको बता दें कि राखी आखरी बार बड़े पर्दे पर साल 2009 में नजर आई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!