विवाह बंधन में बंधे कैटरीना-विक्की, आज हनीमून के लिए जाएंगे मालदीव !

मुंबई. बॉलीवुड की सबसे एडोरेबल जोड़ी विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध गए गए हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में अपने परिजनों और दोस्तों की मौजूदगी में 7 फेरे ​लिए, वहीं अब कपल मुंबई में गृह प्रवेश से पहले मालदीव में अपने हनीमून के लिए रवाना होंगे।



इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े सेलेब्रिटी शामिल हुए। शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की और इस नए रिश्ते के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आज दोपहर 12.30 बजे तक कलीना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह मुंबई में अपने घर न जाकर सीधा एयरपोर्ट से हनीमून के लिए मालदीव रवाना होंगे।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

Leave a Reply

error: Content is protected !!