Janjgir-Baloda Big Accident : बोलेरो और कार में हुई टक्कर, कार में सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और भांजा को आई है चोट, बोलेरो में सवार 9 को आई मामूली चोट…

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और कार की टक्कर हुई है और कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में पत्नी और भांजा को चोट आई है, जिन्हें बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है. टक्कर के बाद कार, सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी. हादसे की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव से रूपेश निर्मलकर, अपने बेटे राहुल निर्मलकर, पत्नी भगवती और भांजा के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव रिश्तेदार के घर गए थे. यहां कार्यक्रम के बाद वे कार से अमोरा गांव लौट रहे थे. वे बुचीहरदी के पेट्रोल पंप, पुल के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से कार की टक्कर हो गई और सड़क से नीचे कार उतरकर पलट गई. हादसे में पिता रूपेश निर्मलकर, बेटा राहुल निर्मलकर की मौत हो गई, वहीं पत्नी और भांजा को चोट आई है. हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है. बोलेरो सवार लोग, कोरबा की ओर जा रहे थे. हादसे के बाद परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!