KBC 13: शानदार शुक्रवार में हरभजन सिंह और इरफान पठान लगाएंगे हंसी के चौके छक्‍के, बिग बी की भी खुलेगी पोल

टीवी के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति 13 का शानदार शुक्रवार का एपिसोड काफी दिलचस्‍प होने वाला है। आज रात यानि 17 दिसंबर को टेलीकास्‍ट होने वाले इस एपिसोड में क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान पठान खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं।

 



जिसमें वे अपने किस्‍से कहानी सुनाने के साथ शो के होस्‍ट बिग बी की भी पोल खोलते नजर आएंगे।
हाल ही में चैनल की ओर से जारी एक प्रोमो में होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे उनके ‘गुस्से’ के बारे में बात करते नजर आते हैं। तभी इरफ़ान बिग बी को देखते हुए एक मजेदार रिएक्‍शन देते हैं और कहते हैं ‘एंग्री यंग मैन’ का टाइटल तो आपका ही है।
ड्रेसिंग रूम के शेयर करेंगे सीक्रेट

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

केबीसी के मंच पर दोनों क्रिकेटर मिलकर भारतीय क्रिकेट टीम की ड्रेसिंग रूम के सीक्रेट शेयर करेंगे। प्रोमों के मुताबिक हरभजन खुलासा करते नजर आएंगे कि इरफान खाने के शौकीन हैं और वह अपने दोनों हाथों से खाते हैं। इतना ही नहीं वह यह भी खुलासा करते हैं कि शुरू में सचिन तेंदुलकर से उन्‍हें डर लगता था। वह इससे जुड़ा एक मजेदार वाक्‍या भी शेयर करेंगे।

फाइनल एपिसोड को मजेदार बनाने की कोशिश

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

केबीसी अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। पूरे हफ्ते शो में कई सेलेब्रिटीज नजर आएं।शो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी कास्ट के अलावा हाल ही के एपिसोड में आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, नीना गुप्ता, गजराज राव, दिशा परमार, मनीष पॉल, नेहा कक्कड़, बादशाह और कई अन्य लोगों ने शिरकत करी। अब आखिरी एपिसोड को यादगार बनाने के लिए ये दो दिग्‍गज क्रिकेटर शामिल होंगे। ऐसे में दर्शक अभी से एक बेहतरीन एपिसोड की उम्‍मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!