Kia Motors भारत में लॉन्च करने जा रहे नई एसयूवी Carens, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। भारत में जल्द ही एक और नई एसयूवी लॉन्च होने वाली है। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने नई एसयूवी Carens लॉन्च करने का प्लान कर रही है। कंपनी ने ट्वीट कर एसयूवी की खूबियों को बताया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर को इस

एसयूवी के बारे में पर्दा उठेगा।

कंपनी ने कहा है कि इस Kia Carens SUV का डिजाइन बोल्ड फॉर नेचर, जॉय फॉर रीजन, पावर टू प्रोग्रेस, टेक्नोलॉजी फॉर लाइफ और टेंशन फॉर सेरेनिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नई एसयूवी में 10.25 इंच का ऑडियो वीडियो नेविगेशन टेलीमैटिक्स (एवीएनटी) डैशबोर्ड में लगा होगा, जो कार में बैठे लोगों को शानदार अनुभव कराएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

KIA Motors का कहना है कि Carens एसयूवी का वर्ल्ड प्रीमियर यूट्यूब पर भी लाइव प्रसारित किया जाएगा. किआ इंडिया (Kia India) के यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को देख सकते हैं। किआ कैरेन्स को उन परिवारों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जो पूरे परिवार के साथ सफर का आनंद लेना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!