रजनीकांत के कुल संपत्ति के बारे में जान कर उड़ जाएंगे होश, हर साल आधी कमाई कर देते हैं दान

फैंस के लिए ‘भगवान’ की तरह मायने रखने वाले दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. 12 दिसंबर 1950 को उनका जन्म कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था. दक्षिण भारतीय सिनेमा एके साथ ही रजनीकांत हिंदी सिनेमा में भी नाम कमाने में सफ़ल रहे हैं.

 



रजनीकांत के असली नाम के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है. रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है. इस अभिनेता को उनके करोड़ों चाहने वाले ‘थलाइवा’ के नाम से भी जानते हैं. रजनीकांत ने अपने करीब 46 साल के फ़िल्मी करियर में ढेरों हिट फ़िल्में दी है.रजनीकांत ने करीब 25 साल की उम्र में फ़िल्मी दुनिया में अपने कदम रखे थे. उनकी पहली फिल्ल्म आई थी साल 1975 में जिसका नाम था अपूर्वा रागंगल. इस फिल्म के बाद अभिनेता ने करीब 150 फिल्मों में काम किया. इस दौरान उन्होंने ख़ूब शोहरत कमाने के साथ ही ख़ूब दौलत भी कमाई.
ऐसे में  रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं.फिल्म जगत में रजनीकांत सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं. देश-दुनिया में उनका नाम है और उन्हें चाहने वालों की संख्या करोड़ों में हैं. दक्षिण भारत में तो उन्हें फैंस भगवान की तरह मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं. फैंस ने उन्हें ‘थलाइवा’ नाम भी दिया है. उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

एक फिल्म की फीस 55 करोड़ रूपये…

रजनीकांत इस उम्र में भी फ़िल्मी दुनिया में सक्रिय है. वे देश-दुनिया के सबसे महंगे अभिनेताओं में गिने जाते हैं. वे अपनी फिल्म की फीस से बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गज़ को भी टक्कर देते हैं. बताया जाता है कि ‘थलाइवा’ एक फिल्म की फीस 55 करोड़ रुपये लेते हैं.

कुल संपत्ति 365 करोड़ रुपये…

रजनीकांत की कमाई का सबसे बड़ा स्त्रोत फ़िल्में ही हैं. वे अपने साढ़े 4 दशक लंबे फ़िल्मी करियर में ख़ूब पैसा कमाने में भी सफ़ल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सुपरस्टार रजनीकांत के पास कुल 360 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास 110 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत निवेश राशि भी है. कई मीडिया रिपोर्ट्स इस तरह का दावा भी करती है कि रजनीकांत साल में जितने भी कमाई करते हैं वे उसका आधा हिस्सा दान कर देते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

चेन्नई-पुणे में आलीशान घर…

रजनीकांत अपने परिवार के साथ चेन्नई में आलीशान घर में रहते हैं. उनके घर की ख़ूबसूरती और भव्यता देखती ही बनती है. उनके चेन्नई स्थित घर की कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं रजनीकांत के पास पुणे में भी बेहद आलीशान बंगला है. पुणे वाला घर भी काफी कीमती है.

थलाइवा’ के पास कई लग्जरी गाड़ियां…

अब बात कर लेते हैं रजनीकांत के कार कलेक्शन की. रजनीकांत के पास ऑडी एक्सक्लूसिव और मटैलिक सिल्वर जैगुआर गाड़ियां हैं. इसमें मटैलिक सिल्वर जैगुआर की कीमत 65,08,843 रुपये है. वहीं उनके पास पांच नॉन-लग्जरी गाड़ियां भी हैं, इनमें एम्बेसडर गाड़ी भी शामिल है.

विज्ञापन नहीं करते हैं रजनीकांत…

जहां बड़े से बड़े फ़िल्मी सितारें विज्ञापनों में देखने को मिलते हैं और वे विज्ञापनों से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं तो वहीं रजनीकांत विज्ञापन नहीं करते हैं. बता दें कि रजनीकांत अपने करियर के शुरुआती दिनों के दौरान ही विज्ञापनों में नज़र आए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

साल 2018 में कमाए थे 50 करोड़ रुपये…

बता दें कि साल 2018 में अभिनेता रजनीकांत की कमाई 50 करोड़ रुपये रही थी. इस कमाई के साथ वे इस साल ‘फोर्ब्स इंडिया रिचेस्ट सेलिब्रिटी लिस्ट’ में स्थान पाने में सफ़ल रहे थे. उन्हें इस सूची में 14वां स्थान हासिल हुआ था.

error: Content is protected !!