ध्यान से देखिए ये 14 साल पुरानी फोटो, क्या आप जेठालाल के बापूजी को पहचान पाए ?

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लंबे समय से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के कई किरदार लोगों के मन  में रच-बस गए हैं. इस शो की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. अगर आप भी इस कॉमेडी शो के पक्के वाले फैन हैं तो हम आपको एक तस्वीर दिखाएंगे और उसमें आपको पहचानना होगा कि चंपक चाचा कौन है?

 



टीवी की दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. शो की हर एक कहानी के साथ-साथ इसके हर एक किरदार ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता है. शो ने लोगों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि वे इन कलाकारों के असली नाम क भूल गए हैं और उन्हें किरदारों के नाम से ही जानते हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों की 14 साल पुरानी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें ‘चंपक चाचा’ से लेकर ‘बाघा’ तक को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के कलाकारों की यह पुरानी तस्वीर एक्टर तन्मय वेकरिया यानी ‘बाघा’ ने ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की थी. इस तस्वीर में ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी से लेकर ‘कोमल भाभी’ यानी अंबिका रंजनकर नजर आईं. उनकी यह पुरानी फोटो ऑस्ट्रेलिया टूर से जुड़ी हुई है, जहां वह अपने साथियों के साथ गुजराती नाटक ‘दया भाई दोध दया’ के लिए गए हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

इस पुरानी फोटो को शेयर करते हुए ‘बाघा’ यानी तन्मय ने लिखा, ‘कुछ यादें हमेशा ही हमारे दिल में रहती हैं. साल 2007 में गुजराती नाटक ‘दया भाई दोध दया’ का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का एक खास दौरा.’ यूं तो तस्वीर में सभी कलाकारों के पहचान पाना काफी मुश्किल हुआ, लेकिन इन सभी में चंपक चाचा यानी अमित भट्ट बिल्कुल ही अलग नजर आ रहे थे.फोटो में वह पीली शर्ट पहने बिल्कुल कोने में खड़े नजर आए. हालांकि उनका चेहरा भी काफी हद तक ढका हुआ था, जिससे उन्हें पहचानना और भी मुश्किल हो गया. वहीं पिंक टी-शर्ट में मौजूद तन्मय वेकरिया (Tanmay Vekaria) को पहचान पाना भी आसान नहीं था. इससे इतर व्हाइट टी-शर्ट पहने दिलीप जोशी भी तस्वीर में अपने साथियों के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!