मोदी सरकार ने पेंशनर्स को दी बड़ी सौगात, पेशन में की बंपर बढ़ोत्तरी, मिलेगा 5 महीने का एरियर्स…

नई दिल्ली. मोदी सरकार ने नए साल से पहले पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने फ्रीडम फाइटर्स के पेंशन की रकम में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) में इजाफे से हुई है। बढ़ी हुई पेंशन की रकम पेंशनधारियों को 1 जुलाई 2021 से मिलेगी। इस बढ़ोतरी से फ्रीडम फाइटर्स की पेंशन 3000 रुपए से लेकर 9000 रुपए तक बढ़ जाएगी। साथ ही उन्‍हें जुलाई से 5 महीने का एरियर भी मिलेगा।

 



bumper increase in pensioners’ pension गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में निदेशक एनआर सेकर राजू ने होम मिनिस्‍ट्री के 28 जुलाई 2021 के लेटर का उल्लेख करने का निर्देश दिया है, जो स्वतंत्रता सेनानी पेंशनभोगियों को 1 जुलाई 2021 से 29% महंगाई राहत (DR) का पेमेंट करने के संबंध में है। हाल ही में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली द्वारा केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के संबंध में महंगाई राहत में 3 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। इसलिए केंद्रीय स्वतंत्रता सेनानी/पति/पत्नी/पुत्री पेंशनभोगियों को महंगाई राहत 1 जुलाई 2021 से 26% की मौजूदा दर से बढ़ाकर 29% कर दी जाएगी। 3% डीआर यानी कुल 29% की बढ़ोतरी के बाद पेंशनभोगियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए पेंशन की संशोधित रकम मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

अब कितनी मिलेगी पेंशन
Ex-Andaman Political prisoners/spouses की पेंशन 30,000 रुपये महीने से बढ़ाकर 38,700 रुपये कर दी गई है।
जो Freedom fighters भारत के बाहर पीड़ित थे। उन्‍हें 28,000 रुपये से बढ़ाकर 36,120 रुपये महीना पेंशन मिलेगी।
दूसरे INA समेत Freedom fighters को 26,000 से बढ़ाकर 33,540 महीना पेंशन मिलेगी।
Dependent parents/ eligible daughters को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 19,350 रुपये महीना पेंशन मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

नहीं कटेगा टीडीएस
निदेशक एनआर सेकर राजू के मुताबिक यह भी साफ किया जाता है कि दिशा-निर्देशों का 06 अगस्‍त 2014 के अनुसार केंद्रीय सम्मान पेंशन के संबंध में टीडीएस लागू नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!