सेहत पर भारी पड़ सकता है पपीता, इन 5 बीमारियों से पीड़ित लोग करें परहेज़

नई दिल्ली। पपीता ऐसा लो कैलरी फ्रूट है जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। सुबह-सुबह पपीता खाने से पेट साफ रहता है। फाइबर से भरपूर पपीता पाचन क्षमता को बढ़ावा देता है, साथ ही कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है। पपीते के लगातार इस्तेमाल से आपका मोटापा कम हो सकता है। इतना ही नहीं, पपीता आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। इतने गुणों से भरपूर पपीता कुछ बीमारियों में सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ बीमारियों में पपीता का सेवन करने से सेहत पर उसका गलत असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन बीमारियों से पीड़ित लोगों को पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए।
स्टोन के मरीज़ों को नुकसान पहुंचाता है पपीता: जिन लोगों को पथरी की परेशानी हैं वो डाइट में पपीते से परहेज़ करें वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। विटामिन सी से भरपूर पपीता का अधिक सेवन करने से इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्सलेट टूटकर स्टोन बन जाता है। पपीता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी के मरीज़ों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। अगर आपको पथरी की परेशानी है तो पपीता से परहेज़ करें वरना स्टोन का आकार बढ़ सकता है।
पीलिया और अस्थमा के मरीज़ करें परहेज़: पीलिया और अस्थमा के मरीजों को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद पपाइन और बीटा कैरोटीन इन दोनों बीमारियों में नुकसानदायक हैं।
स्किन एलर्जी से परेशान हैं तो पपीता से परहेज़ करें: जिन लोगों को लेटेक्स एलर्जी है वो पपीता का बिल्कुल सेवन नहीं करें। इसमें लेटेक्स जैसा ही एक एंजाइम पाया जाता है जो दिक्कत को बढ़ा सकता है।
पाचन बिगाड़ सकता है: पेट को दुरुस्त रखने वाला पपीता का अधिक सेवन आपके पाचन को खराब कर सकता है। इसमें फाइबर अधिक मौजूद होता है जो पाचन को बिगाड़ भी सकता है।
लो शुगर के मरीज़ करें परहेज़: जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है वो पपीता का सेवन करने से परहेज़ करें। पपीता ब्लड में शुगर का स्तर कम करता है इसलिए लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
जिन लोगों को पथरी की परेशानी हैं वो डाइट में पपीते से परहेज़ करें वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। विटामिन सी से भरपूर पपीता का अधिक सेवन करने से इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्सलेट टूटकर स्टोन बन जाता है। पपीता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट परेशानी का सबब बन जाता है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!