फोटोग्राफिक मैमोरी, शिवाय के नाम अनोखा वर्ल्ड रिकार्ड, 201 पेज पढ़ते हैं उल्टे…

आगरा निवासी चार साल सात महीने के शिवाय ने अपनी प्रतिभा के दम पर अनोखा विश्व कीर्तिमान बनाया है। वर्तमान में दुबई में रह रहे शिवाय ने 15 स्टोरी बुक के 201 पेजों को उल्टा पढ़ने का रिकार्ड बनाया है। वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड्स लंदन ने इस कीर्तिमान को अपने किड्स संस्करण-2021 में शामिल किया है।



इसकी शुरूआत उस समय शुरू हुई, जब वह तीन वर्ष के थे। उसके माता-पिता को पता चला कि उसके पास फोटोग्राफिक मेमोरी है। इसमें उन्हें पहली बार में जो कुछ बताया गया, वह उसे याद रखने में सक्षम थे। उसकी मां नीलम राज ने उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करती हैं। उनका मनोबल बढ़ाने और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पिता मुकेश कुमार ने उन्हें और किताबें दिलायी। इसके बाद शिवाय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक वह करीब 500 किताबें पढ़ चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

उनके पास दो अन्य रिकार्ड भी हैं, जिसमें पहला अधिकतम कहानी की किताबें 30 मिनट में पढ़ना (64 किताबें) और दूसरा एक मिनट में अधिकतम शब्द (208 शब्द) पढ़ना है। शिवार जेएसएस इंटरनेशनल स्कूल, दुबई के किंडरगार्डन (केजी वन) के मेधावी छात्र है और उन्हें पहेलियां हल करना पसंद हैं। वह बड़े होकर पायलट बनना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

फुटबाल, क्रिकेट और दूसरे आउटडोर गेम खेलना भी उन्हें पसंद हैं। वर्ड सर्च और कार्ड गेम्स उनकी पहली पसंद हैं। उनके पसंदीदा विषय गणित, अंग्रेजी और विज्ञान हैं। भूगोल और सौर मंडल में भी गहरी रुचि है। अपनी आयु वर्ग के अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वह लिटिल शिवाय नामक शैक्षिक और मजेदार यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

error: Content is protected !!