छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में 707 पदों पर भर्ती, JE और डाटा एंट्री आपरेटर की 5 से 14 जनवरी तक होगी परीक्षा… विस्तार से पढ़िए…

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (Chhattisgarh State Power Holding Company Limited, CSPHCL) की ओर से जारी जूनियर इंजीनियर (JE) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। जारी सूचना के अनुसार जेई और डाटा एंट्री आपरेटर की 5 से 14 जनवरी तक परीक्षा होगी। वहीं 18 जनवरी से लाइनमैन के दस्तावेजों का सत्यापन और कौशल परीक्षा ली जाएगी।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

यहां कुल 707 पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 400 डाटा एंट्री ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर के 307 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा, परीक्षा 2 घंटे की होगी और 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!