विक्की-कैटरीना की शादी पर सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, दिया चुभने वाला बयान…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आए दिन दोनों की कोई-न-कोई तस्वीर सामने आती रहती हैं। जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। लोग लाइक्स के साथ कमेंट्स की भरमार लगा देते हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को शादी की बधाइयां दी।

 



इस फेहरिस्त में भाईजान की बहन अर्पिता का नाम भी शामिल था। साथ ही, कई स्टार्स ने दोनों को कई महंगे गिफ्ट्स भी दिए। जिनमें से सलमान भी एक हैं, जिन्होंने इस खूबसूरत जोड़े को 3 करोड़ की रोल्स रॉयस गिफ्ट की थी। इस बीच हाल ही में दोनों की शादी पर सलमान के पिता सलीम खान का रिएक्शन आया है। जो अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जब सलीम खान से विक्की-कैटरीना की शादी पर सवाल पूछा गया। तो उन्होंने जवाब दिया कि इस समय हर कोई केवल उन्हीं की बात कर रहा है। मीडिया के पास विक्की-कैटरीना की शादी के अलावा कोई और मुद्दा है ही नहीं। सलीम खान का ये बयान अब वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

हालांकि, इससे ये अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है कि सलीम कपल की शादी से खुश नहीं है या फिर मीडिया द्वारा उन्हें इतनी कवरेज देने पर। बता दें कि सोशल मीडिया पर सलीम खान के बयान पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने दोनों को इतनी कवरेज देने की बात को सही बताया है। तो वहीं कई यूज़र्स ने कहा है कि सलमान की गर्लफ्रैंड को किसी और से शादी करता देख सलीम को अच्छा नहीं लग रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

गौरतलब है कि एक समय पर सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिलेशन की खबरें जोरों पर थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन अभी भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। कैटरीना न केवल सलमान की अच्छी दोस्त हैं, बल्कि वो एक्टर की फैमिली के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कैटरीना को सलमान के कई फैमिली फंक्शन में देखा गया है।

इससे पहले विक्की और कैटरीना की शादी के दौरान सलमान की बहन का बयान चर्चा में था, जिस दौरान उन्होंने ये साफ किया था कि उन्हें या उनके परिवार को शादी का कोई न्योता नहीं दिया गया। ऐसे में वो कपल की शादी में शामिल नहीं होंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!