मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 महिला नक्सली, दोनों पर थे लाखों के इनाम

दंतेवाड़ा: नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया। दोनों पर लाखों का इनाम घोषित था।

 



एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की। बताया कि दोनों पर 5 और 1 लाख का इनाम घोषित था। घटना स्थल पर जवानों ने देसी हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

बता दें ​कि जवानों की एक टीम दंतेवाड़ा के जंगल में सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। अभी तक दोनों मृतक नक्सलियों के नाम सामने नहीं आए हैं

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!