अलग खबर : दुनिया का सबसे खूबसूरत भैंसा, 21 करोड़ के सुल्तान को फाइट में हराया, अब केंद्रीय मंत्री ने की ये बड़ी घोषणा…

सोलन ( हिमाचल प्रदेश ). 21 करोड़ के सुल्तान को हराकर अब ये भैंसा लोगों के दिलों में राज कर रहा है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित पशु मेले में इसकी खूबसूरती देख लोग इसके कायल हो गए। बता दें कि लोग अब तक हरियाणा के कैथल के मशहूर सुल्तान झोंटा के किस्से सुने थे।



अब उसके सुल्तान की मौत के बाद फाजिल्का के भैंसे के लोग दिवाने हो गए हैं। सोलन में बीते दिनों जब एक बेहद खूबसूरत भैंसा दिखा, तो लोगों को सुल्तान झोंटे की याद हो आई। दिखने में सुल्तान से भी अच्छा और उसकी तरह ही खास है। दरअसल यह भैंसा पंजाब के फाजिल्का का है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

भैंसे के मालिक वीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि इस भैंसे ने 21 करोड़ के सुल्तान को भी फाइट में हरा दिया था। यही नहीं, इसकी देखरेख भी सुल्तान के अंदाज में ही की जाती हैज़ वहीं भैंस की देखभाल का खर्च सालाना 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

आपको बता दें कि पशु मेले में इस भैंसे से केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला इतना प्रभावित हुए कि इसे सोलन पशु मेले का स्थायी चैंपियन घोषित कर दिया। 5 फीट 9 इंच लंबा भैंसा हर रोज 20 तरह का खाना खाता है।

error: Content is protected !!