शर्मनाक : भाई-बहन ने रचाई शादी, विवाह से पहले लड़की हुई गर्भवती

बिहार के वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगे चचेरे भाई-बहन ने मंदिर में एक-दूसरे से शादी कर ली। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



मामला भगवानपुर प्रखंड के एक गांव का है। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की गांव के ही मंदिर में शादी करते नजर आ रहे हैं। लड़की 4 माह की गर्भवती भी है।
जानकारी मिल रही है कि भाई और बहन के बीच 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली तो लड़का और लड़की के घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

इसे भी पढ़े -  Gold-Silver Prices: सोने-चांदी के दाम घटे! अमेरिका में चढ़ा पर भारत में सस्ता हो गया गोल्ड-सिल्वर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

शादी के बाद दोनों घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों के घर भी आसपास हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। ऐसे में किसी को इनके रिश्ते पर जरा सा शक भी नहीं हुआ।

बुधवार को सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद लड़का बाइक पर लड़की को बिठाकर अपने घर पहुंचा। यहां दोनों के माता-पिता लड़का-लड़की को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं। इसके बाद से इलाके में भाई-बहन के शादी की चर्चा जोरों पर है।

इसे भी पढ़े -  मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित; बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर हुआ हादसा

error: Content is protected !!