सुगंधा मिश्रा ने उड़ाया विक्की-कैटरीना की शादी का मजाक, पति संकेत बोले- ‘कहीं ऐसा ना हो…’ विस्तार से पढ़िए…

मुंबई. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. लेकिन, अब तक दोनों स्टार्स ने इस पर चुप्पी साध रखी है. इस बीच मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और उनके पति संकेत भोसले (Sanket Bhosale) का एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वह कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों पर मजाक करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.
संकेत भोसले ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि विक्की-कैटरीना की शादी में हर दिन कौन-कौन से अपडेट आ रहे हैं. सुगंधा-संकेत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘विशिंग हैप्पी मैरिड लाइफ.’
वीडियो में सुगंधा और संकते सोफे पर बैठे हैं. इसी बीच सुगंधा अपने पति संकेत से कहती हैं- ‘सुनो विक्की-कैटरीना की शादी में जाओगे?’ जवाब में संकेत कहते हैं- ‘नहीं.’ इस पर सुगंधा उनसे कारण पूछती हैं. तो संकेत कहते हैं- ‘बुलाएंगे तभी तो जाना है ना.’
संकेत की बातें सुनकर सुगंधा हंसने लगती हैं और कहती हैं- ‘हां तो सही बात तो है, जब हमने उन्हें अपनी शादी में नहीं बुलाय तो वो हमें अपनी शादी में क्यों बुलाएंगे. कोरोना की वजह से हमारी शादी में ज्यादा मेहमान अलाउ नहीं थे और इनकी शादी में इन्होंने अलाउ नहीं किया किसी को.’
सुगंधा की बात सुनकर संकेत कहते हैं- ‘हां हर रोज नई खबर आती है. ये अलाउ नहीं है, वो अलाउ नहीं है. कहीं ऐसा ना हो किसी दिन खबर आए विक्की कौशल ही अलाउ नहीं हैं. अरे नहीं मजाक है.’
इसके आगे संकेत ऐसा कुछ कह देते हैं, जिससे खुद सुगंधा भी हैरान रह जाती हैं. संकेत कहते हैं- ‘शादी कितनी भी धूमधाम से कर लो आगे वही होता है.’ सुगंधा पूछती हैं- क्या मतलब? सुगंधा के ये पूछते ही संकेत सोफे से उठकर चले जाते हैं और नाराज सुगंधा उनसे सवाल करते हुए उनके पीछे जाने लगती हैं. जवाब में संकेत क्या कहते हैं, आप वीडियो में खुद ही सुन लें.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे
error: Content is protected !!