तारक मेहता के ‘टप्पू’ की होनी वाली है शादी! सोशल मीडिया में शेयर किया ये वीडियो, बबिता जी संग जुड़ चुका है नाम…

मुंबई. मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हर किरदार को आज देशभर में हर कोई जानता है। इस शो को दर्शकों के बीच काफी प्यार मिला है। यही वजह है कि इस शो ने सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शो का कीर्तिमान हासिल किया है। इस शो में बच्चों का भी खास रोल रहा है। इस शो बच्चों की टोली को टप्पू सेना का नाम दिया गया है और टोली के नायक टप्पू है। सोशल मीडिया में अब ‘टप्पू’ यानी एक्टर राज अनादकत के शो छोड़ने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि राज जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

शादी का इंतजार कर रहे टप्पू
Taarak Mehta’s ‘Tappu’ will get married राज अनादकत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही इंस्टाग्राम के नए फिल्टर और फीचर्स को भी आजमाते रहते हैं। अब राज अनादकत ने इंस्टाग्राम के When will I get married? फिल्टर का इस्तेमाल कर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में राज जानना चाह रहे हैं कि उनकी शादी कब होगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

अनादकत बड़े ही उत्साह से शुरू करते हैं। लेकिन जैसे ही उनका रिजल्ट आता है वह चौंक जाते है। असल में राज के लिए जवाब आता है कि उनकी शादी 30 मिनट में होने वाली है। वीडियो को शेयर करते हुए राज अनादकत ने कैप्शन में लिखा, ”कुछ भी मतलब, 30 मिनट.”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

Related posts:

error: Content is protected !!