Tamannaah ने पाकिस्तानी क्रिकेटर के लिए तोड़ा था Virat Kohli का दिल, शादी के प्रपोजल का किया था रिजेक्ट

लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। साउथ फिल्म में शोहरत कमाने के बाद तमन्ना ने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया।



तमन्ना का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम संतोष भाटिया हीरा व्यापारी हैं वहीं मां रजनी भाटिया हाउस वाइफ हैं। तमन्ना की शुरुआती पढ़ाई मानक जी कूपर एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल जुहू में हुई। 13 साल की उम्र में तमन्ना अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रही थीं। तभी उन्हें फिल्म का ऑफर मिल गया था, जिसके बाद वो मुंबई आ गई थीं।

बेशक तमन्ना के करियर में ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं, लेकिन वो साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना एक फिल्म के लिए डेढ़ से 2 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। वहीं, बात करें अगर उनकी संपत्ति की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 15 मिलियन यानी करीब 110 करोड़ रुपये है। तमन्ना भाटिया ने 15 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म में काम किया। इस फिल्म का नाम था ‘चांद सा रोशन चेहरा’। तमन्ना ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग में अपना करियर शुरू कर दिया है। वो एक साथ तक मुंबई के पृथ्वी थिएटर का हिस्सा रहीं। इसी बीच उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुए अभिजीत सावंत के एल्बम सॉन्ग लफ्जों मे भी काम किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

कुछ समय उन्होंने मॉडलिंग और कुछ टीवी ऐड्स भी किए। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो लोग उनकी अदाओं और एक्टिंग के दिवाने हो गए। तमन्ना भाटिया को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘बाहुबली’ से हासिल हुई। तमन्ना अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही। उनका नाम विराट कोहली समेत पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रजाक से भी जुड़ा। तमन्ना और विराट की पहली मुलाकात 2012 में एक एड शूट के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन जल्द ही ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह तमन्ना का अब्दुल रजाक संग बढ़ती नजदीकियां बताई गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!