Bhabiji Ghar Par Hain: कभी 300 रुपये थी पहली सैलरी, अब Angoori Bhabhi की एक दिन की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे!

बात आज कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी बनीं शुभांगी अत्रे की, जो अपने इस एपिक रोल के चलते घर-घर में पॉपुलर हैं. ‘भाबी जी घर पर हैं’ में शुभांगी ने मनमोहन तिवारी की वाइफ अंगूरी का किरदार निभाया है.

 



टीवी सीरियल में दिखाया जाता है कि पड़ोस वाले घर में रहने वाले विभूति नारायाण, अंगूरी भाभी को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. बहरहाल, ये तो थी सीरियल की बात, अब आते हैं रियल लाइफ में और जानते हैं कि शुभांगी की पहली सैलरी आखिर कितनी थी?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभांगी ने बेहद छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. वे जब 12वीं क्लास में थीं तब बच्चों को डांस सिखाया करती थीं. कहते हैं कि यहां शुभांगी को पहली सैलरी के तौर 300 रुपये मिले थे. वहीं, यदि बात आज की करें तो शुभांगी अत्रे आज प्रति एपिसोड शूटिंग के लिए 40-50 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं.

आपको बता दें कि टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी के रोल के लिए शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था. जी हां, इस कॉमेडी टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल पहले शिल्पा शिंदे निभाया करती थीं. हालांकि, मेकर्स से हुई कुछ खटपट के बाद शिल्पा ने यह शो छोड़ दिया था. आपको बता दें कि शुभांगी अत्रे इससे पहले टीवी सीरियल कस्तूरी  दो हंसों का जोड़ा , चिड़िया घर  आदि में नजर आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!