सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, दाम में फिर आई गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव… 

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्वतिवार को सोना 280 रुपये की गिरावट के साथ 46,657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में बुधवार रात की गिरावट के अनुरूप घरेलू बाजार में सोने के दाम में नरमी आयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 212 रुपये बढ़कर 61,337 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,125 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,775 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,775 डॉलर प्रति औंस रह गया जिससे सोने में नरमी आई। डॉलर के मजबूत होने से सर्राफा कीमतों में गिरावट आई।’’

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!