चार पैर और तीन हाथ वाले बच्चे को देखकर डॉक्टर हुए हैरान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़…

गोपालगंज. जिले के सदर अस्पताल में उस वक्त लोगों की भीड़ बढ़ गई जब को पता चला कि चार पैर और तीन हाथ वाले बच्चे का जन्म हुआ है। इस घटना से डॉक्टर भी हैरान रह गए। बता दें कि बच्चा एकदम स्वस्थ है। वहीं अन्य बच्चों की तरह खेल भी रहा है।



आपको बता दें कि यह मामला गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। बताया जा रहा है कि रेवतिथ गांव निवासी रहिन अली की पत्नी रवीना खातून ने इस बच्चे को गुरुवार को जन्म दिया है। वहीं जन्म लिए बच्चे के चार पैर और दो शौच मार्ग थे। तीन पैर बड़ा और एक काफी छोटे आकार का था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चिखली के जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया स्मरण, 'एक पेड़ मां के नाम' तहत आम पेड़ का किया गया पौधरोपण

परिजन और डॉक्टर बच्चे को देखकर हैरान रह गए। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि लाखों बच्चों में ऐसा एक केस सामने आता है। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और चिकित्सक की देखरेख में है। दूसरी ओर बच्चे की इस जन्म के बाद पूरे इलाके में इसकी सूचना आग की तरह फैल गई। हर कोई एक बार इस बच्चे को देखना चाहता था। फिलहाल, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : बेल्हाडीह के आश्रित ग्राम कनाईडीह में जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारी

error: Content is protected !!