मंडप में बैठा दूल्हा खा रहा था गुटखा, दुल्हन ने देखते ही लगाया थप्पड़, फिर इसके बाद हुई शादी के लिए तैयार…

शादी पर दूल्हा-दुल्हन के डांस, धमाकेदार एंट्री या फिर उनके दोस्तों द्वारा किए गए प्रैंक के कई वीडियो आप सोशल मीडिया पर देख चुके होंगे, लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा वीडियो जिसे आप एक नहीं बार-बार देखना चाहेंगे और आपकी हंसी रोकने पर भी नहीं रुकेगी. यह वीडियो शादी के दौरान दुल्हन के दबंग अंदाज से जुड़ा है, जिससे दूल्हे की भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी दिखाते हैं यह लाजवाब वीडियो.

 



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शादी चल रही है. मंडप में दूल्हा और दुल्हन बैठे हैं. पंडितजी रस्में करा रहे हैं और काफी लोग वहां मौजूद हैं. इस बीच दुल्हन का ध्यान दूल्हे के मुंह पर जाता है. इसके बाद दुल्हन जो करती है उसे देखकर ही सबकी हंसी छूट जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

मुंह में गुटखा देखते ही गुस्से में आती है दुल्हन
दरअसल, दूल्हा मुंह में गुटखा लेकर मंडप में बैठा हुआ होता है. दुल्हन की नजर जैसे ही उसके मुंह पर पड़ती है, तो वह गुस्से में आ जाती है. वह शादी रुकवाकर पहले दूल्हे को एक थप्पड़ जड़ देती है और फिर उसे गुटखा थूकने को कहती है. गुटखा थुकवाने के बाद ही लड़की शादी करने को तैयार होती है. थप्पड़ खाने के बाद लड़का जिस डर से उठता है और गुटखा थूकता है, वह देखते बनता है. आसपास मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर खूब हंसते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

लोग कर रहे मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. 18 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक करीब 16 हजार बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘मंडप में ही बता दिया कि आगे किसकी चलने वाली है’. लोग इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!