युवक को स्टंट करना पड़ा महंगा, उछल कर 360° डिग्री घूम गई बाइक, पीछे बैठी लड़की का हुआ ये हाल..

भोपाल. राजधानी में बाइट से स्टंट करना बाइक सवार को महंगा पड़ गया। दरअसल, राजधानी में बाइक राइडर ने टॉप स्पीड में एक्सीलेटर खींचकर क्लच छोड़ दिया लेकिन ब्रेक नहीं लगा पाया। बाइक उछल गई और 360° घूम गई। जिससे बाइक चला रहा मुंबई का लड़का और पीछे बैठी लड़की गिरने के बाद 5 से 6 गुलाटी खा गए। बाइक 20 फीट तक घिसटती चली गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

इस मामले में स्टंट को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो भोपाल के अटल पथ का रात के समय का बताया जा रहा है। यह किस दिन का है, इसका पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि भोपाल में स्टंट का यह नया मामला नहीं है। पहले भी पब्लिक प्लेस में स्टंट के ऐसे केस सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

error: Content is protected !!