सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया बड़ा बदलाव, जानिए आज का रेट…

नई दिल्ली. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 140 रुपये की तेजी के साथ 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 



चांदी की कीमत भी 290 रुपये की तेजी के साथ 61,099 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,809 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के रुख के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 22.87 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘क्रिसमस की छुट्टियों से पहले डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट से सोने की कीमत में मजबूती रही। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हाजिर सोने की कीमत बढ़कर 1,807 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।’’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!