बड़े हो चुके हैं ‘कुछ कुछ होता हैं’ के छोटे सरदार जी, जानिए अब कैसे दिखते हैं…

कुछ कुछ होता है, फिल्म की रिलीज को 23 साल का हो गए हैं. ये फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी और फिल्म का एक-एक किरदार काफी फेमस हो गया हैं. हालांकि, क्या आपको फिल्म एक एक चाइल्ड आर्टिस्ट याद हैं? जिसने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी-स्टारर की सुपरहिट फिल्म में छोटे सरदारजी की भूमिका निभाई थी.

 



फिल्म में नन्हे सरदार जी का डायलोग ‘तुस्सी जा रहे हो’ काफी हिट हुआ था. हालाँकि ये चाइल्ड आर्टिस्ट काफी बड़ा हो चूका हैं और उसे पहचान पाना काफी मुश्किल हैं. फिल्म में छोटे सरदार की भूमिका निभाने वाले नन्हे कलाकार का असली नाम परजान दस्तूर हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

आपको बता दें, परजान दस्तूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फोटो और विडियो लगातार शेयर करते रहते हैं. फोटो में देखकर शायद आप पहचान भी न पाए कि आखिर ये वही सरदार जी हैं. इस अभिनेता ने इसी साल फरवरी में डेलना श्रॉफ से शादी की हैं और उनकी शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी थी

परजान दस्तूर ने अब तक अपने करियर में कई हिंदी फिल्मों में काम किया है, हालाँकि उन्हें लोकप्रियता छोटे सरदार से ही मिली थी. उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. परजान ‘कुछ कुछ होता है’ के अलावा सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ‘मोहब्बतें’ ‘जुबैदा, ‘कभी खुशी कभी गम’ ‘हाथी का अंडा’ और ‘हम तुम’, ‘सिकंदर’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

फिल्मों में एक्टिंग के आलावा परज़ान ने अपने साथी नितेश रंगलानी (जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया) के साथ पॉकेट ममी नाम की एक शोर्ट फिल्म का निर्माण और रिलीज भी किया. इतना ही नहीं 30 वर्षीय परज़ान द्वारा लिखी एक फिल्म में 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस मधु ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!