TMKOC का यह एक्टर बचपन से है प्रतिभाशाली, इसके बिना अधूरा है कार्यक्रम, 40 साल पुरानी Photo में पहचानना हुआ मुश्किल…

टीवी का धमाकेदार शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी कहानियों और अपने किरदारों के कारण लगातार टीआरपी के रेस में आगे रहता है। शो के किरदारों ने भी दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि आज बच्चा-बच्चा इसके सभी कैरेक्टर्स के नाम जानता है। इतना ही नहीं, वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों के असली नाम तक भूल गए हैं। इससे इतर टीएमकेओसी के एक कलाकार की 40 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उस कलाकार को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।

 



‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की थी। फोटो में एक्टर कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते नजर आए। उनकी इस तस्वीर को देख फैंस भी उन्हें पहचान पाने में सफल नहीं हो पाए थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के यह कलाकार कोई और नहीं बल्कि शैलेश लोढ़ा हैं, जिनके नाम के आधार पर ही शो का नाम भी रखा गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया था कि यह 30 सितंबर, 1981 की तस्वीर है, जिसमें वह करीब 10 हजार लोगों के सामने कविता पढ़ रहे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए शैलेश लोढ़ा ने लिखा था, “30 सितंबर 1980-81 की बात, यानी कि आज ही के दिन ठीक 40 साल पहले।”

शैलेश लोढ़ा ने फोटो से जुड़े किस्से को शेयर करते हुए आगे कहा, “राजस्थान के सुमेरपुर नाम के कस्बे में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में एक 10 साल का बालक हजारों की भीड़ में पहली बार काव्य पाठ करता है और तालियों की गूंज कानों में बस जाती है। मां शारदा का आशीर्वाद और आप सभी के स्नेह से आज 30 सितंबर 2021 को वो बालक शैलेश लोढ़ा बनकर आप सभी के समक्ष है।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

शैलेश लोढ़ा की इस फोटो को 53 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। शो के लिए उन्हें ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी जितनी ही फीस मिलती है। एक्टर एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!