ये हैं वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के 264 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाला बल्लेबाज, बनाए थे 268 रन… जानिए…

भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा द्वारा 2014 में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन की 264 रन की पारी तो अच्छे से याद ही होगी. रोहित की ये पारी अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की सर्वोच्च रनों की पारी है. 173 गेंदों में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई इस पारी को किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है.



लिस्ट ए क्रिकेट में रोहित का स्कोर बेस्ट नहीं

ईडन गार्डन में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी में रोहित शर्मा ने 33 चौके लगाए थे. यह किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा चौके हैं. उन्होंने साथ ही अपनी इस पारी के दौरान कुल 9 छक्के भी लगाए थे.

हालांकि, उनकी 264 रन की यह पारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की, तो सर्वोच्च पारी है, लेकिन लिस्ट ए क्रिकेट में यह पारी सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं. मतलब 50 ओवर की क्रिकेट में किसी अन्य बल्लेबाज ने रोहित शर्मा से भी ज्यादा रन बनाए हुए हैं..

इसे भी पढ़े -  CSK का छठी बार चैंपियन बनने का टूट जाएगा सपना! स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर

एलिस्टर ब्राउन ने लिस्ट ए में खेली है 268 रन की पारी
सरे के बल्लेबाज एलिस्टर ब्राउन ने 19 जून 2002 को लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था. उन्होंने ग्लेमोर्गन के खिलाफ मात्र 160 गेंदों पर 268 रन का शानदार दोहरा शतक बनाया था. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 30 चौके और 12 छक्के लगाए थे.

इस मैच में पहले खेलते हुए एलिस्टर ब्राउन के 268 रन के दम पर सरे की टीम निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाने में कामयाब रही थी.
इस लक्ष्य के जवाब में ग्लेमोर्गन के बल्लेबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया और उनकी टीम मात्र 9 रन से इस मैच को हारी थी. दरअसल, ग्लेमोर्गन की पूरी टीम 49.5 ओवर में 429 रन बनाकर आउट हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  CSK का छठी बार चैंपियन बनने का टूट जाएगा सपना! स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर

इंग्लैंड के लिए 16 वनडे मैच खेले हैं एलिस्टर ब्राउन

एलिस्टर ब्राउन काउंटी क्रिकेट के एक दिग्गज बल्लेबाज माने जाते थे. हालांकि, उनका अंतरराष्ट्रीय करियर इतना अच्छा नहीं रहा था. इन्होने इंग्लैंड के लिए साल 1996 से लेकर 2001 तक कुल 16 वनडे मैच खेले थे. अपने खेले 16 वनडे मैचों में इन्होने 22.12 की औसत से मात्र 354 रन ही बनाए थे.

लिस्ट ए करियर में इन्होने 30.67 की औसत से 11257 रन बनाए हुए हैं, वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इन्होने 42.67 की औसत से 16898 रन बनाए हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  CSK का छठी बार चैंपियन बनने का टूट जाएगा सपना! स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर

error: Content is protected !!