27 बीवियों से पैदा किए 150 बच्चे, बेटे ने बताया, पापा ने इतनी शादी क्यों की… पढ़िए…

बहुत से लोग एक बीवी को ही नहीं झेल पाते हैं। उसी के नखरें और खर्चें उठा उठा कर उनकी कमर टूट जाती है। फिर जहां दो या तीन बीवियां हो तो उन्हें मैनेज करना बड़ा पेचीदा काम होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं, जिसने दो या तीन नहीं, बल्कि पूरी 27 शादियां की है।



64 वर्षीय इस शख्स का नाम विंस्टन ब्लैकमोर है, जो कि कनाडा में रहता है। 27 शादियों से इनके 150 बच्चे हैं। एक समय ऐसा भी था, जब उनकी सभी 27 बीवियां एक साथ एक ही छत के नीचे बहनों की तरह रहती थी। हालांकि, अब उनकी 5 बीवियों ने उन्हें तलाक दे दिया है। इसलिए विंस्टन, वर्तमान में अपनी 22 पत्नियों के साथ रह रहे हैं। हाल ही में विंस्टन के तीन बेटों 19 वर्षीय मर्लिन और मुर्राय ब्लैकमोर एवं 21 साल के वारेन ने टिकटॉक पर अपने इस बड़े परिवार के बारे में लोगों को बताया है। 27 मम्मियों और 150 भाई-बहनों के साथ बड़ा होना कैसा होता है यह अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है।

इसे भी पढ़े -  घिसे टायरों से कार चलाने के होते हैं ये 5 भारी नुकसान, इंजन के साथ जेब पर भी पड़ता है भारी असर

मर्लिन बताते हैं कि उनके पिता का ब्रिटिश कोलंबिया में एक बड़ा सा घर है, जहां वे अपनी 27 बीवियों के साथ रहते थे। इनसे उन्होंने 150 बच्चे पैदा कर रखे थे। जैसे परिवार बड़ा होने लगा तो उन्होंने उसी इलाके के आसपास और भी कई घर खरीद लिए। यहां हर घर में दो बीवियां और 18 बच्चे रहते हैं।

मर्लिन ने वीडियो में ये भी बताया कि इतनी बड़ी फैमिली में पलना आसान भी नहीं था। जैसे जब किसी भाई या बहन का बर्थडे होता था तो बाहर के मेहमानों को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। घर के मेंबर्स ही बहुत भीड़ भाड़ कर देते थे। इस बर्थडे पार्टी में भी सभी भाई बहन नहीं आते थे। जिस उम्र वाले बच्चे का जन्मदिन होता था, उस उम्र के नजदीक वाले बच्चे ही इस पार्टी में शामिल होते थे।150 बच्चों को पढ़ाने के लिए विंस्टन ने एक स्कूल खोल रखा था। मर्लिन की क्लास में 19 बच्चे थे, जो सभी उनके भाई बहन ही थे। अब परिवार बड़ा है तो खाने पीने का खर्च भी अधिक होता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) को सौंपा गया ज्ञापन, 132 केवी सब स्टेशन से मिलेगी राहत, बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम

ऐसे में विंस्टन खुद खेतों में सब्जी उगाने लगे। वे टमाटर और आलू कभी बाजार से खरीदकर नहीं लाए। दिन में बच्चों को पढ़ाने के बाद जो समय बचता था, उसमें वे खेती किया करते थे।
मर्लिन बताते हैं कि वे बहुत पहले से अपने परिवार के बारे में बताना चाहते थे, लेकिन उन्हें डर था कि लोग उनका मजाक उड़ाएंगे। फिलहाल, मार्लिन अपने भाई बहनों से अलग रहते हैं। उनके भाई बहनों की उम्र में काफी बड़ा अंतर भी है। जैसे उनके सबसे बड़े भाई की उम्र 44, जबकि सबसे छोटा भाई एक साल का है।

बताते चलें कि विंस्टन बलैकमोर ने ये सभी 27 शादियां चोरी छिपे की थी। 2016 में बहुशादी के चलते उन्हें हाउस अरेस्ट भी किया गया था। हालांकि, इसका समय महज 6 महीने था। इसके बाद वे फिर अपनी बीवियों संग आराम से समय बिताते और स्कूल चलाते, ज़िंदगी के मजे ले रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

error: Content is protected !!