गरीबों को पेट्रोल में 25 रुपए की छूट, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने तुरंत लागू करने के दिए निर्देश… पढ़िए…

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि 26 जनवरी से गरीबों को पेट्रोल की खरीद पर 25 रुपये प्रतिलीटर की सब्सिडी देने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से एक तंत्र विकसित करें।

 



मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोरेन ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों पर हुआ है। सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए।
मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी से राज्य में राशन कार्डधारी दोपहिया मालिकों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की छूट देने की योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में हो रहे काम की समीक्षा की।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव हिमानी पांडे, परिवहन सचिव के. के. सोन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!