‘गेंदबाज’ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका में इन 2 दिग्गजों से है बेहतर, शर्मनाक हैं इनके आंकड़े

आज दुनिया रोहित शर्मा को धुरंधर बल्लेबाज के रूप में जानती है, लेकिन करियर की शुरुआत में वे एक स्पिनर हुआ करते थे। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी की चर्चा उस समय भी रहती थी, लेकिन रोहित खुद भी गेंदबाजी पसंद थी और आज जब भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में अपनी शर्मनाक हार झेली है तो फिर से गेंदबाज रोहित शर्मा की चर्चा हो रही है, क्योंकि उनका रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन फुलटाइम गेंदबाजों से बेहतर है, जो सिर्फ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

 



दरअसल, रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कुल 14 ओवर किए हैं और 3 सफलताएं हासिल की हैं, जबकि महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी तक सिर्फ 2-2 विकेट ही निकाल पाए हैं। मौजूदा सीरीज में इन दोनों गेंदबाजों के आंकड़े और भी ज्यादा खराब हैं, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार को अभी तक दो मैचों में विकेट नहीं मिला है, जबकि आर अश्विन दो मैचों में अपने कोटे के सभी ओवर फेंकने के बाद भी सिर्फ एक विकेट निकाल पाए हैं
साउथ अफ्रीका में इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आंकड़े हैरान और परेशान करने वाले हैं। आर अश्विन ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर एकदिवसीय क्रिकेट में 48 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ दो ही विकेट चटकाए हैं। भुवनेश्वर का रिकॉर्ड अश्विन से भी ज्यादा खराब है, क्योंकि वे 60 ओवर गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका में सिर्फ दो ही विकेट चटका पाए हैं। ये आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि इन दोनों ही गेंदबाजों को यहां की पिचें रास नहीं आती हैं और वे रन भी नहीं बचा पाते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच हारकर भारत सीरीज गंवा चुका है। इस सीरीज के दोनों मैचों में आर अश्विन ने 20 ओवर किए और एक विकेट चटकाया। दोनों मैचों में उन्होंने 121 रन खर्च किए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 18 ओवरों में 131 रन खर्च किए। भुवी को वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दोनों मैचों में एक भी विकेट नहीं मिला और सीरीज में भारत की हार का ये प्रमुख कारण रहा, क्योंकि वे एक अनुभवी गेंदबाज हैं और उनसे विकेट चटकाने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़े -  CG News : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन...देखिए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!