छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : कोरोना पॉजिटिव भी लड़ सकेंगे चुनाव, डाल सकेंगे वोट, देखिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन…

रायपुर. कोरोना के कहर के बीच प्रदेश में 20 जनवरी से पंचायत चुनाव होने को हैं। वहीं इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना पॉजिटिव उम्मीदवार के चुनाव लड़ने पर मंजूरी दी है। इसके साथ ही संक्रमित मरीज वोट भी डाल सकेंगे। हालांकि इसके लिए शख्स को निर्वाचन आयोग की सख्त गाइडलाइन का पालन करना होगा।

 



राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत आम और उप चुनाव की समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजेशन आदि सुनिश्चित करें। कोविड 19 से सुरक्षित रहकर मतदान करवाने हैं, इसलिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। महत्वपूर्ण बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी सभी लोग मास्क लगाए रहें सोशल डिस्टेंसिंग होनी चाहिए। उन्होंने मतदान दिवस पर प्रत्येक प्रकार की रिपोर्टिंग की दुरुस्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

आपको बता दें कि 20 जनवरी को 330 पंच, 152 सरपंच, 27 जनपद सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभा, रैली, जुलूस तथा ऐसी कोई भी एक्टिविटी जिसमें भीड़ एकत्रित होने की संभावना हो, पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!