Constable Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल के 2700 पदों पर भर्ती, 63 हजार से ज्यादा सैलरी, जल्द करें आवेदन…

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर पुलिस ने कॉन्सटेबल के रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। रिक्त पदों की संख्या 2700 है।



रिक्त पदों में पुरुष कैंडीडेट्स के लिए 1350 पद, महिला कैंडीडेट्स के लिए 1350 पद हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 साल और अधिकतम आयुसीमा 28 साल है। आयु की गणना एक जनवरी 2022 के आधार पर होगी।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपए तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को कुछ भत्तों का भी लाभ मिलेगा। चयन के लिए कैंडीडेट्स का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट भी लिया जाएगा, जो पूरे जम्मू कश्मीर में आयोजित होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडीडेट का 10वीं पास होना जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है।

error: Content is protected !!