Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद…

सक्ती. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की उपस्थिति में थाना बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम केकराभाट में चलित थाना (Mobile Police Station) का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है. चलित थाना में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया. विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई. साथ ही, साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंक फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

नागरिकों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए तथा ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया गया. पुलिस विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें, जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें.
कार्यक्रम में बाराद्वार थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव एव अन्य स्टाफ तथा ग्राम केकराभाट के जनप्रतिनिधि एवं आसपास के गांवों से 300 ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!