फिल्म स्टार पति ने पहली ही डेट पर किया रेप, फिर अमीर मर्दों को बेचना चाहा, मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली. एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस यूके की डेम जोन कॉलिन्स (Dame Joan Collins) ने अपनी एक डॉक्यूमेंट्री में बड़ा खुलासा किया है। कॉलिन्स ने बताया है कि उनके पहले पति ने पहली ही डेट में उनके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं उसने उन्हें ड्रग्स (Drugged And Raped) भी दी थी।



88 वर्षीय जोन कॉलिन्स ने पांच शादियां की हैं, जिनके बारे में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में बताया है। कॉलिन्स ने बताया कि पहले पति मैक्सवेल उस वक्त एक फिल्म स्टार था, रेप के बाद कॉलिन्स ने मजबूरी में उससे शादी की। इतना ही नहीं शादी के बाद मैक्सवेल ने कॉलिन्स को बेचने की कोशिश की, ‘बूढ़े अमीर पुरुषों’ के साथ सोने के लिए भी कहा था। इसके लिए उसने प्रति रात 10 लाख रुपये देने की कोशिश की। हालांकि, कॉलिन्स ने जल्द ही इन सबसे इंकार करते हुए मैक्सवेल से अलग हो गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

error: Content is protected !!