Gold Rate Today : सोने की कीमत में गिरावट, आज चांदी की कीमत भी लुढ़की…

नई दिल्ली. बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट और रुपये के मूल्य में हुए सुधार के साथ राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 54 रुपये टूटकर 46,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 



चांदी की कीमत भी 178 रुपये की गिरावट के साथ 59,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 74.16 रुपये प्रति डॉलर हो गया था। बाद में रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 74.03 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.15 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.03 के उच्चस्तर और 74.21 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 31 पैसे की मजबूती के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.17 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 650.98 अंक की बढ़त के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गत शुक्रवार को 496.27 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!