सोशल मीडिया में युवती का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल… ऐसे हुई थी युवती से दोस्ती, फिर युवक ने…

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने सोशल मीडिया में युवती का अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. आरोपी का नाम आरके सारथी है, जो बलौदा क्षेत्र के पंतोरा का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को फेसबुक में युवती का युवक आरके सारथी से दोस्ती हुई थी. चैटिंग के बाद युवक ने युवती से नम्बर लिया और इस बीच दोनों में बात होने लगी. इसके बाद युवती ने दबाव के बाद लड़के को अश्लील फ़ोटो भेज दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

कुछ दिनों बाद युवक ने युवती से 8 हजार की मांग की और नहीं देने पर अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने की. जब युवती ने रकम नहीं दी तो युवती की अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. जांच के बाद आरोपी आरके सारथी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!