IND vs SA first ODI: कप्तान राहुल ने बताया- टीम इंडिया से कहा हुई चूक, 20 रन पड गए भारी!

टीम इंडिया को पहले वनडे मुकाबले में 31 रनों से हार झेलनी पड़ी. बतौर कप्तान केएल राहुल बार वनडे इंटरनेशनल में भारत की कप्तानी करने उतरे थे, लेकिन कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी कोई करिश्मा नहीं कर सके. ओपनिंग करने उतरे राहुल ने 17 गेंदों का सामना करते हुए महज 12 रनों की पारी खेली.

 



पहले वनडे की समाप्ति के बाद केएल राहुल ने हार की वजह बताई है. राहुल का मानना है कि टीम इंडिया ने 20 रन ज्यादा दे दिए. वहीं, मिडिल ओवर्स में बड़ी साझेदारी नहीं करने का भी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा.

केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह एक अच्छा मुकाबला रहा. इससे सीखने के लिए बहुत कुछ है. हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की, लेकिन हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले सके. हम यह देखना चाहेंगे कि बीच के ओवरों में किस तरह से विकेट हासिल करते हैं और विरोधी टीम को रोकते हैं. हमारा मध्यक्रम भी नहीं चल सका.’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

अफ्रीकी टीम ने बढ़िया बॉलिंग की

राहुल ने बताया, ‘हम खेल के पहले 20-25 ओवर तक बराबरी पर थे. मैंने सोचा था कि हम इसका आसानी से पीछा कर लेंगे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. मैंने 20वें ओवर के बाद बल्लेबाजी नहीं की, मुझे नहीं पता कि विकेट में बदलाव आया था या नहीं. विराट और शिखर ने बताया कि यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट था, आपको बस क्रीज में कुछ समय बिताना था, दुर्भाग्य से हम साझेदारी नहीं कर सके.’

टीम इंडिया ने 20 रन ज्यादा दिए

उन्होंने कहा, ‘अफ्रीकी टीम ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने हमारे गेंदबाजों पर दबाव डाला और हम मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं ले सके. हमने 20 रन अतिरिक्त दिए, लेकिन बीच के ओवरों में हमें अच्छी साझेदारी की जरूरत थी. हमारे लिए हर गेम महत्वपूर्ण है, हम सभी वहां जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं. हमने कुछ समय से एक दिवसीय क्रिकेट नहीं खेला था. हमारे दिमाग में विश्व कप है और हम उसके लिए सर्वश्रेष्ठ एकादश हासिल करना चाहते हैं. हम गलतियां करेंगे, लेकिन उन गलतियों से सीखेंगे भी.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

डुसेन-बावुमा की शानदार पारी

बोलैंड पार्क में आयोजित मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 296 रनों का स्कोर खड़ा किया. रस्सी वेन डर डुसेन ने नाबाद 129 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 110 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

जवाब में भारतीय टीम आठ विकेट पर 265 रन ही बना पाई. शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने 51 और शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 50 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी, एंडिले फेउलुक्वायो और लुंगी नगीदी ने दो-दो विकेट हासिल किए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!