IND vs SA 3rd Test: अपनी फिटनेस पर अपडेट देते हुए विराट कोहली ने बताया, कौन खिलाड़ी होगा टीम से बाहर… जानिए…

साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम के खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। पहले टीम इंडिया के सिमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से दौरे से बाहर हो गए तो दूसरी तरफ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली, पीठ में जकड़न की वजह से दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, वहीं दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद सिराज भी चोटिल हो गए। अब ऐसे में सवाल यह है क्या सिराज और कोहली तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे। इस पर खुद कप्तान विराट कोहली ने जवाब दिया है।



मैच से पहले कोहली ने दिया फिटनेस अपडेट

केपटाउन टेस्ट मैच (IND vs SA 3rd Test) से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना और मोहम्मद सिराज का फिटनेस अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि वो तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं तो वहीं, मोहम्मद सिराज फिट नहीं हैं। कोहली ने कहा,

इसे भी पढ़े -  15 साल की बल्‍लेबाज ने रचा इतिहास, T20I डेब्‍यू में तूफानी शतक जड़कर सभी को हैरान किया

‘मैं पूरी तरह से फिट हूं और मैं खेलूंगा। जहां तक मोहम्मद सिराज की बात है तो वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं. वह मैच फिट नहीं हैं।’

दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सिराज चोटिल हो गए थे।  ऐसे में केपटाउन टेस्ट मैच में इशांत शर्मा या उमेश यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

रहाणे-पुजारा पर कोहली का रिएक्शन

गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का ख़राब फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन चुका है। हालाँकि, जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में रहाणे और पुजारा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसकी बदौलत उन्होंने केपटाउन टेस्ट मैच में वापसी के संकेत दिए हैं। रहाणे और पुजारा को लेकर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा,

इसे भी पढ़े -  IPL के इतिहास में डॉट गेंद डालने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में पहले स्थान पर किसका नाम?

‘बदलाव थोपा नहीं जा सकता है। खिलाड़ियों को हमें पेचीदा हालात में नहीं डालना चाहिए।’

हनुमा विहारी का कटेगा पत्ता !

आपको बता दें कि अब जब केपटाउन टेस्ट से विराट कोहली (Virat Kohli) वापसी करने जा रहे हैं तो टीम से अब हनुमा विहारी का पत्ता साफ़ हो सकता है। हनुमा विहारी जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। उस मैच की पहली पारी में उन्होंने 20 और दूसरी पारी में नाबाद 40 रन बनाए थे, जबकि रहाणे और पुजारा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी थी।

दूसरी पारी में पुजारा ने 53 तो वहीं रहाणे ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। पहले टेस्ट मैच को भारत ने 113 रनों से जीता था जबकि दूसरे टेस्ट मैच में भारत को सात विकेट से करारी मात मिली थी। फिलहाल, यह सीरीज  1-1 से बराबरी पर है।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026: 17 साल से नहीं टूटा युवराज सिंह का ये महा-रिकॉर्ड, अच्छे-अच्छे दिग्गज भी हुए फेल; क्या इस सीजन टूटेगा तिलिस्म?

error: Content is protected !!