Jasprit Bumrah, Ind Vs Sa : जस्सी जैसा कोई नहीं ! Bumrah ने जब-जब लिए 5 विकेट, भारत नहीं हारा कोई मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत हो गई है. पहली पारी में भारत सिर्फ 223 पर ऑलआउट हुआ, लेकिन टीम इंडिया के बॉलर्स ने अपना जोश दिखाया और साउथ अफ्रीका को भी सस्ते में समेट दिया. खास बात ये रही कि जसप्रीत बुमराह ने शानदार पांच विकेट निकाले.



टीम इंडिया के लिए ये स्पेशल इसलिए भी है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह (टीम में निकनेम- जस्सी) ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में जब भी स्पेशल पंजा चलाया है तब-तब भारत कोई भी मैच हारा नहीं है. टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का ये सातवां फाइफर है.

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 23.3 ओवर में 5 विकेट लिए, इस दौरान उन्होंने 8 मेडन ओवर डाले. इकॉनोमी भी सिर्फ 1.78 की ही रही. खास बात ये भी है कि सीरीज़ के तीनों मैच में भारत की ओर से किसी ना किसी तेज गेंदबाज ने पारी में पांच विकेट लिए हैं.
टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के पांच विकेट (पारी में)

•    बनाम साउथ अफ्रीका, 5 विकेट, 2018 भारत जीता
•    बनाम इंग्लैंड, 5 विकेट, 2018 भारत जीता
•    बनाम ऑस्ट्रेलिया, 6 विकेट, 2018 भारत जीता
•    बनाम वेस्टइंडीज़, 5 विकेट, 2019 भारत जीता
•    बनाम वेस्टइंडीज़, 6 विकेट, 2019 भारत जीता
•    बनाम इंग्लैंड, 5 विकेट, 2021 मैच ड्रॉ
•    बनाम साउथ अफ्रीका, 5 विकेट, 2022

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने केपटाउन के इसी ग्राउंड में साल 2018 में अपना डेब्यू किया था. ऐसे में ये मैदान उनके लिए फिर एक बार लकी साबित हुआ है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में बुमराह के खराब प्रदर्शन की वजह से उनपर कई बार सवाल उठे, लेकिन उसके बाद से ही जसप्रीत बुमराह फुल फॉर्म में हैं. बुमराह ने अपने करियर में अभी तक 112 विकेट लिए हैं, इनमें से अधिकतर विदेशी धरती पर ही हैं.

error: Content is protected !!