Kids Aadhaar: बाल आधार कार्ड के नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें कैसे करना होगा आवेदन

आज के समय में हमारे पास मौजूद लगभग सभी दस्तावेज काफी जरूरी हैं। इन्हीं में से एक दस्तावेज है आधार कार्ड, जो लगभग हर किसी के पास आपको आसानी से मिल जाएगा। आधार कार्ड के अपने कई काम हैं। पहचान पत्र के रूप में काम आने के अलावा, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर सरकारी या गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। इन सभी कामों के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। ठीक ऐसे ही बच्चों के लिए भी आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं, और अब तो सरकार ने इसके नियमों में कुछ बदलाव भी किए हैं। बच्चों का आधार कार्ड उनके कई काम आता है, और कई जरूरी कामों को पूरा करने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए आपको बाल आधार कार्ड के अपडेट और इसे कैसे बनवा सकते हैं, इस बारे में बताते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

ये हुआ है बदलाव

दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा बच्चों के आधार कार्ड को लेकर जो नियम बदला गया है, उसके मुताबिक अब पांच साल से कम उम्र के बच्चों का भी आधार कार्ड बन सकता है। मतलब बच्चे के जन्म के तुरंत बाद आप आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

बाद में होगा बायोमेट्रिक

पहले किसी बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, बच्चे की उम्र पांच साल होने के बाद उसका बायोमेट्रिक कराया जाएगा। वहीं, पांच साल की उम्र से पहले ही बच्चे को बाल आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

स्टेप 1

आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.go.in पर जाकर यहां रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना है। फिर बच्चे का नाम, माता-पिता के नाम के अलावा बाकी जरूरी जानकारियां भरनी है।

स्टेप 2

इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करके वो तारीख चुननी है, जिस तारीख को आप बच्चे को लेकर आधार केंद्र जाना चाहते हैं। फिर चुनी गई तारीख को बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ आपको आधार केंद्र पर जाना है। साथ में माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड भी लेकर जाना है। इसके बाद आपके बच्चे का आधार कार्ड बना दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!