एमएस धोनी की तरह कारों के शौकीन सूर्यकुमार यादव के गैराज में शामिल हुई एक और खास गाड़ी, भारतीय सेना का भी है ‘हल्क’ से खास रिश्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह सूर्यकुमार यादव भी गाड़ियों के बहुत शौकीन हैं। उनके पास पहले भी कई गाड़ियां थीं। अब हाल ही में उनके गैराज में एक और खास गाड़ी शामिल हुई है। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस गाड़ी को हल्क नाम दिया है। उन्होंने अपनी इस नई एसयूवी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।



सूर्यकुमार ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मेरे नए खिलौने को अपना हैलो कहिए। इसका नाम हल्क है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा सूर्यकुमार की पोस्ट पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने कमेंट किए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से भी कमेंट किया गया है।

मुंबई इंडियंस ने लिखा, ‘वनफैमिली में एक ‘अविश्वसनीय’ इजाफा।’ चेतन साकरिया ने लिखा, ‘क्या यह हल्क आपकी तरह स्मैश लगाता है?’ हाल ही में अपनी अगुआई में हिमाचल प्रदेश को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले ऋषि धवन ने लिखा, ‘वाह यह रंग आप पर सूट करता है सूर्यकुमार भाई।’ सरफराज खान ने लिखा, ‘SKY अच्छा हल्क है।

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

वैसे सूर्यकुमार यादव का यह हल्क निसान कंपनी का जोंगा मॉडल जीप है। जोंगा का अपना एक इतिहास है। निसान द्वारा डिजाइन किया गया यह वाहन भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, भारतीय सेना ने इसकी सेवाएं लेनी बंद कर दी हैं। सूर्यकुमार यादव अकेले क्रिकेटर नहीं हैं, जिनके पास यह गाड़ी है। एमएस धोनी के गैराज में भी एक जोंगा है। रांची में उन्हें अक्सर इसे चलाते हुए देखा गया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रेंज रोवर इवोक में भी घूमते हैं। उनके इस ‘baby Rangie’ में 2.0 4-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन है, जो क्रमशः 245 और 177 बीएचपी उत्पन्न करता है। दिल्ली में इसके पेट्रोल वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत करीब 64 लाख रुपए है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

बात अगर सूर्यकुमार के वर्कफ्रंट की करें तो आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने हाल ही में 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल था।

सूर्यकुमार यादव को फरवरी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के मुकाबले 6, 9 और 11 फरवरी को अहमदाबाद और टी20 सीरीज के मैच 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता में खेले जाने हैं।

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

error: Content is protected !!