Makar Sankranti 2022 : इस बार मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें दान, धन-धान्य के भरेंगे भंडार…

इस दिन पुण्य प्राप्ति के लिए पवित्र नदी में स्नान, दान एवं शुभ कार्य किए जाते हैं। सूर्य देव के मकर राशि प्रवेश करने से मांगलिक पुनः प्रारंभ हो जाते हैं अर्थात इस दिन एक महीने चला आ रहा खरमास समाप्त हो जाता है। मकर संक्रांति पर्व इस साल 14 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे।



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों को दान करने से धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं। आप भी इस दिन अपनी राशि के अनुसार, ये उपाय कर सकते हैं -मेष: इस राशि के जातक को तिल, दाल, रेशमी कपड़ा, चादर का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी।

वृषभ: इस दिन उड़द दाल की खिचड़ी सहित वस्त्र और तिल का दान करें। काला तिल, काली उड़द, सरसों का तेल भी दान के लिए शुभ है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी भूमिपूजन, नपां अध्यक्ष नारायण कुर्रे और उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने दी जानकारी

मिथुन: इस राशि के जातक चादर, छाता का दान करना चाहिए। आपके लिए काला तेल, बेसन के लड्डू भी दान के लिए शुभ रहेंगे।

कर्क: इस दिन आपको वस्त्र और साबूदाना का दान करना चाहिए। साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, पीतल के बर्तन, फल भी दान कर सकते हैं। इससे नौकरी में आ रही बाधा दूर होने की संभावना रहती है।

सिंह: मकर संक्रांति के दिन आपको स्नान आदि और सूर्य देव को जल अर्पण करने के बाद लाल कपड़ा, मसूर की दाल, कंबल आदि का दान करना चाहिए। गुड़ की गजक और तेल का दान भी शुभ है। इससे पारिवारिक विवाद खत्म होंगे।

कन्या: इस जातक को मकर संक्रांति पर हरे कपड़े, हरी सब्जियां, खिचड़ी आदि का दान करना चाहिए। तेल और उलड़ दाल का दान भी अच्छा रहता है।

तुला: इस राशि के जातक को सूती वस्त्रों का दान करना चाहिए। सफेद मिठाई, गुलाबी कपड़े भी दान के लिए शुभ हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

इसे भी पढ़े -  पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर पुलिस

वृश्चिक: इन जातकों को गरीबों के बीच कंबल, खिचड़ी, मटर, फल और तिल-गुड़ का दान करना चाहिए। आपको मान-सम्मान और उच्च पद की प्राप्ति होगी।

धनु: इस दिन जातकों को चले की दाल दान करनी चाहिए। गुड़ की गजक, मूंगफली, तांबे के बर्तन आदि भी दान में किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं।

मकर: ऐसे जातकों को खिचड़ी, कंबल, हरे वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी दूर हो सकती है। किसी छात्र या विद्यार्थी को पुस्तक भी दान में दे सकते हैं।

कुंभ: इस राशि के जातक अगर साबुन, वस्त्र, कंघी और अन्न का दान करें तो यह बहुत शुभ है। गर्म कपड़े और तेल का दान भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सकराली और साराडीह गांव में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम में डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू हुए शामिल, नपां अध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

मीन: आपको मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। साबूदाना, चादर या वस्त्र के दान भी किए जाने चाहिए।

error: Content is protected !!