Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, “लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन…

पामगढ़. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पामगढ़ के चैतन्य महाविद्यालय में पामगढ़ विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामदेव कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचलने वाली कांग्रेस पार्टी आज देश में अराजकता फैलाना चाह रही है, उन्होंने आगे कहा लोकतंत्र भारत की आत्मा है और युवा उसकी शक्ति हैं. भीड़तंत्र और अराजकता फैलाने वाली शक्तियों से लोकतंत्र की रक्षा करना आज के युवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों के ने युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संरचना, एस.आई.आर. (सदस्यता, सक्रियता, राष्ट्रवाद) से संबंधित विस्तृत जानकारियां साझा की.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही प्रेरणादायक योजनाओं – स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना, अग्निवीर योजना, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी उत्कृष्ट योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और युवाओं को इन योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया.

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट कार्यों, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान युवाओं से किया.

अतिथियों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भागीदार बनाया है और विकसित भारत का संकल्प युवाओं के बिना अधूरा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, संतोष लहरे, मानेश जांगड़े, गुरुदयाल पाटले, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोबल जाहिरे सौरभ तिवारी, चैतन्य महाविद्यालय के डायरेक्टर वीरेंद्र तिवारी, संजू कौशिक प्रखर यादव डिगेश मनहर आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का सफल आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. महाविद्यालय के डायरेक्टर वीरेंद्र तिवारी ने स्वागत उद्बोधन किया. मंच का संचालन डॉ. शैली ओझा ने किया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!